Indore Dil Se - News, Events

अद्भुत और अनोखी नर्मदा सेवायात्रा

इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ’शिवराज सिंह चैहान आज अपनी चिर-परिचित शैली में नजर आए। श्री चैहान सेवायात्रा के साथ-साथ तकरीबन 4 किमी पैदल चले। पैदल मार्ग में प्रत्येक घर से स्वागत की ऐसी अनोखी ’शेली इससे पहले कभी नहीं देखी गयी। सेवायात्रा के जत्था अपने-आप में एक अनोखा इतिहास रच रहा था। सेवायात्रा के जत्थे में करीब-करीब 75 हजार से अधिक भक्त शामिल हुए। खरगोन में आज का तापमान 30 डिग्री से उपर रहा, फिर भी भक्ति और आस्था का जनसैलाब नहीं टूटा। पूरे मार्ग में जहां तक नजर जाती, वहां तक जनता ही जनता दिखाई दे रही थी। सेवायात्रा में भारतीय महिला हाॅकी टीम का भी मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पूरे जोर-शोर के साथ स्वागत किया। सेवायात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सेवायात्रा प्रभारी श्री भूपेंद्र आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक श्री हितेंद्रसिंह सोलंकी, महेशवर विधायक श्री राजकुमार मेव, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, इंदौर संभाग कमि’नर श्री संजय दुबे, एडीजी श्री अजय ’शर्मा , उप पुलिस महानिरीक्षक श्री जीजी पांडे, कलेक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कल्याण चक्रवर्ती व संत-महात्मा भी शामिल हुये।
सिंगापुर से सोना लाने वाली महिला हाॅकी टीम को 25 लाख रूपए
नमामि देवि नर्मदे सेवायात्रा के दौरान नावड़ातौड़ी नर्मदा तट पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चैहान पूरे सम्मान के साथ भारतीय महिला हाॅकी टीम की प्रशंसा की। श्री चैहान ने पूर्व में महिला हाॅकी टीम को प्रदान किए 2 लाख रूपए के पुरस्कार को बढ़ाते हुए 25 लाख रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। श्री चैहान ने कहा कि भारत देश का विदेशों में मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान होना ही चाहिए। श्री चैहान ने पूरी महिला हाॅकी टीम का सम्मान भव्य फूलमाला के साथ किया।
नर्मदा सेवा यात्रा सरकार ने प्रारंभ की, समाज ने उसका मान बढ़ाया
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण और नदी संवर्धन के लिए भले ही सरकार ने सेवायात्रा प्रारंभ की है, परंतु वास्तविक रूप से समाज ने ही इसका मान बढ़ाया है। यह सेवायात्रा और माॅ नर्मदा का कार्य ही है कि सर्वधर्म एक मंच पर आ बैठा है। श्री चैहान ने मुस्लिम समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है कि कोई समुदाय एक दिन का पूरा खर्च उठा रहा है। सेवायात्रा में मुस्लिम समाज के साथ-साथ सिक्ख और इसाई समाज के धर्मावलंबी भी मौजूद थे।
अमिताभ और लता मंगे’कर ने भी सेवायात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा
‘‘नमामि देवि नर्मदे‘‘ सेवायात्रा अब विश्व में नदी संरक्षण के लिए सबसे बड़ी सेवायात्रा बन गई है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि देश के लोकप्रिय अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन और देश की स्वर कोकिला लता मंगे’कर ने भी सेवायात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इसके अलावा विदेशों में भी सेवायात्रा को लेकर अच्छे संदेश मिल रहे हैं।
नर्मदा तट के सभी शहरो में लगेगा जल शोधन यंत्र
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने नावड़ातौड़ी नर्मदा तट पर जनसंवाद कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि नर्मदा नदी किनारों पर आने वाले प्रदेश के सभी शहरो में वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन यंत्र) स्थापित किया जाएगा और परिष्कृत पानी कृषकों के सिंचाई के उपयोग में लाया जाएगा। वाॅटर ट्रीटमेंट के लिए योजना भी तैयार की जा रही है। श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश की 30 प्रतिक्षत जनता को पेयजल नर्मदा नदी के द्वारा ही दिया जाता है। नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा है।
पेड़ लगाना सरकार का ही नहीं, समाज का भी कार्य
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने अपने संबोधन में समाज से आव्हान किया कि पेड़ लगाना सरकार का ही नहीं, बल्कि समाज का भी दायित्व है। नर्मदा नदी तट के 1-1 किमी के दोनों तटों पर सरकारी और निजी भूमि पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जो किसान अपनी निजी भूमि पर वृक्षारोपण करेगा, उन्हें 3 वर्ष तक प्रति हेक्टेयर 20 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। पेड लगाने से नर्मदा का जल और शु़द्ध हो जायेगा। इसके किनारे छायादार और फलदार पौधे लगाने का सिलसिला 6 माह पूर्व से शुरू हो गया है। नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में हर घर में शौचालय बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अन्य राज्यों को भी नर्मदा सेवा यात्रा से सबक सीखना चाहिये।
अवैध शराब ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मंच से कहा कि अवैध शराब बिक्री करने वाले और ऐसे भी ठेकेदार, जो अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें किसी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यापारियों पर कार्यवाही करने के लिए सरकार प्रतिबद्व है। प्रदेश में धीरे-धीरे शराब बिक्री पर रोक लगाने की कार्यवाही की जाएगी। सेवायात्रा का एक उद्दे’य नशा मुक्ति भी है। इसके अलावा नदी संरक्षण तो है ही। श्री चैहान ने वहां उपस्थित जनसमुदाय को नर्मदा नदी के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए संकल्प भी दिलाया।

हर एक की जिह्वा पर नमामि देवि नर्मदे, नमामि देवि नर्मदे

Review Overview

User Rating: Be the first one !

: यह भी पढ़े :

“एक दौड़ १०० गॉंवों की ओर” कार्यक्रम की सिल्वर जुबली के उपलक्ष में दौड़ का कार्यक्रम

हमारे शहर इन्दौर में कई ऐसे लोग हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं …

One comment

  1. मुख्यमंत्री सेवायात्रा के साथ 4 किमी पैदल चले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »