शिवपुरी (IDS-PRO) वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के तहत कृषक पंचांग (कलेण्डर) का विमोचन कर कृषि विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। श्रीमती राजे ने कहा कि इस कृषक पंचांग के माध्यम से कृषकों को कृषि उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभागों की उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।
इस मौके पर पोहरी विधायक श्री प्रहलाद भारती, जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम. एल. छारी, अपर कलेक्टर श्री जेड. यू. शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. के. मौर्य सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास शिवपुरी के उपसंचालक श्री एस. के. एस. कुशवाह ने कृषक पंचांग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कृषक पंचांग में मुख्य रूप से कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन की उन्नत तकनीकी की जानकारी के साथ-साथ कृषकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी का समावेश किया गया है।