इंदौर (पारस जैन) इंदौर जिले के महू निवेश क्षेत्र में वृद्धि की जायेगी। वर्तमान में महू निवेश क्षेत्र में 20 गांव शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 42 और नये गावों को शामिल किया जायेगा। इस कार्यवाही से महू क्षेत्र में सुनियोजित विकास हो सकेगा।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में दी गयी। बैठक में इस संबंध में गठित समिति के सदस्य श्री ओमप्रकाश परसावदिया सहित पीडब्ल्युडी, पीएचई, नगर पंचायत महू तथा नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि महू कैंट निवेश क्षेत्र में वर्तमान में 20 गांव शामिल हैं। इस निवेश क्षेत्र का विस्तार किया जाना है। इसके लिये प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार महू कैंट क्षेत्र में लगभग 42 और नये गांवों को शामिल किया जायेगा। एक गांव धार जिले का भी इस निवेश क्षेत्र में शामिल होगा। बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने प्रस्ताव की समीक्षा की और कहा कि यह प्रस्ताव व्यवहारिक है। महू निवेश क्षेत्र के विस्तार होने से निवेशित गांव में सुनियोजित विकास हो सकेगा। बताया गया कि निवेश क्षेत्र में वृद्धि के लिये मास्टर प्लान का प्रारूप लगभग एक वर्ष में तैयार होगा।