सिंहस्थ 22 अप्रैल 2016 से

प्रदेश के धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के सूत्रों ने हर 12 साल के अंतराल पर होने वाले सिंहस्थ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया कि सिंहस्थ के मास्टर प्लान में आधारभूत संरचनाओं को अभी से विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। इस बार सिंहस्थ का आयोजन 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक किया जाएगा।

इस बार के सिंहस्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
शाही स्नान : सिंहस्थ का प्रथम स्नान 22 अप्रैल को होगा। शाही स्नान 21 मई, अन्य स्नान 9, 11, 17, 19 मई को होगा। सवा सात किलोमीटर के नए-पुराने घाटों में होगा स्नान। दो पवित्र नदी क्षिप्रा-नर्मदा के मिलन का साक्षी बनेगा सिंहस्थ।

विश्व के लगभग 100 देश से श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना। इस बार स्विस टैंटों में आगन्तुकों के लिए 5 सितारा व्यवस्था होगी।

Review Overview

User Rating: Be the first one !

: यह भी पढ़े :

विशेष इंतजामों में जुटा पश्चिम रेलवे

वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »