शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत तृतीय चरण में 226 पंचायतों के 579 मतदान केन्द्रों पर कुल 3 लाख 30 हजार 646 मतदाता, जिसमें 1 लाख 78 हजार 473 पुरूष तथा 1 लाख 52 हजार 173 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत करैरा में कुल 1 लाख 9 हजार 483 मतदाता, जिसमें 58 हजार 931 पुरूष तथा 50 हजार 552 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत शिवपुरी में 1 लाख 2 हजार 143 मतदाता, जिसमें पुरूष मतदाता 55 हजार 19 तथा 47 हजार 124 महिला मतदाता शामिल है तथा जनपद पंचायत पोहरी में कुल 1 लाख 19 हजार 23 मतदाता, जिसमें 64 हजार 523 पुरूष तथा 54 हजार 497 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
तृतीय चरण में 22 फरवरी 2015 को करैरा, शिवपुरी और पोहरी में प्रातः 7.30 बजे से 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान केन्द्रों में की जाने वाली मतगणना (केवल पंच एवं सरपंच पद के लिए) 22 फरवरी 2015 को की जाएगी। जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना 25 फरवरी 2015 को प्रातः 7.30 बजे से होगी। सरपंच एवं पंच पद की विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 26 फरवरी 2015 को प्रातः 8 बजे से की जाएगी जबकि प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण के जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 27 फरवरी 2015 को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 28 फरवरी 2015 को प्रातः 10.30 बजे से होगी।