औरत के मन की व्यथा

सोचती हूँ , चलती हूँ और फिर दोड़ती हु मै ,
आशाओ निराशाओ से भी आगे कुछ देखती हु मै…!
पैदा हुई तो कुछ पर मुस्कुराहट और
बाकि सभी चेहरों पर दुःख देखती हूँ मै
अपने माँ बाप का प्यार तो मिला पर
समाज के उपहास को नित्य झेलती हूँ मै…!!
इस देश में धर्म के नाम पर नवरात्रों में पूजी जाती हूँ
और बाकी के बचे दिनों में गिद्धों सी नजरो से नोची जाती हूँ मै
एक ओर मर्दों के साथ कन्धा से कन्धा मिला चलने की आज़ादी मिल जाती,
पर दूसरी ओर बुर्के में खुलकर सांस लेने को तरस जाती हूँ मै…!!

अपनी ही सोच पर चलने के लिए पग-पग को तरस जाती हूँ मै
अनेकों सवालों का जवाब देकर ही एक कदम घर से निकाल पाती हूँ मै
अपने सपनो के आकाश से भी आगे उड़ना चाहती हूँ मै
पर समाज की बंदिशों के आगे अपने पंखो को नहीं खोल पाती हूँ मै…!!

ऐसा कोइ फ़र्ज़ नहीं जो अधूरा छोड़ती हूँ मै
फिर शादी के नाम पर क्यों दहेज़ देकर भी बेचीं जाती हूँ मै
मेरे अपने माँ बाप भी नहीं हिचकताते मेरी इस सोदेबाजी में ,
बिकने के बाद भी क्यों और पैसों के लिए नोची जाती हूँ मै…!!

नहीं लिख सकती में अपने बलात्कारो की कहानी
सिर्फ सोच कर ही ये बात डर से थर्रा जाती हूँ मै…!!

सोचती हूँ , चलती हूँ और फिर दोड़ती हु मै ,
आशाओ निराशाओ से भी आगे बहुत कुछ देखती हु मै…!!

पूछना चाहती हु मै इस समाज के ठेकेदारों से
करते है क्यों फर्क वो बेटा और बेटी में
दहेज़ की जेल में लड़की ही क्यों कैद की जाती है
पैदा होने से पहले ही क्यों लड़की से दुनिया छुडवा दी जाती है

क्यों… क्यों… क्यों… आखिर क्यों ?

 
Author: Mit Bhatt (मीत)

Related Posts

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं,है अपना ये त्यौहार नहींहै अपनी ये तो रीत नहीं,है अपना ये व्यवहार नहींधरा ठिठुरती है सर्दी से,आकाश में कोहरा गहरा हैबाग़ बाज़ारों की सरहद…

इंसान सिमट गए पैसों में

खो गईं वो चिठ्ठियाँ जिसमें “लिखने के सलीके” छुपे होते थे, “कुशलता” की कामना से शुरू होते थे। बडों के “चरण स्पर्श” पर खत्म होते थे…!! “और बीच में लिखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट