दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजा क्यों

अधिकांश घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं जब दीपावली भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन क्यों होता है?

राम और सीता की पूजा क्यों नही?
दूसरा यह कि दीपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों होती है, विष्णु भगवान की क्यों नहीं?
इन प्रश्नों का उत्तर अधिकांशतः बच्चों को नहीं मिल पाता और जो मिलता है उससे बच्चे संतुष्ट नहीं हो पाते।

आज की शब्दावली के अनुसार कुछ ‘लिबरर्ल्स लोग’ युवाओं और बच्चों के मस्तिष्क में यह प्रश्न डाल रहें हैं कि लक्ष्मी पूजन का औचित्य क्या है, जबकि दीपावली का उत्सव राम से जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर वह बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं कि सनातन धर्म और सनातन त्यौहारों का आपस में कोई तालमेल नहीं है। सनातन धर्म बेकार है। आप अपने बच्चों को इन प्रश्नों के सही उत्तर बतायें।

दीपावली का उत्सव दो युग, सतयुग और त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। सतयुग में देव-असुर संग्राम के बाद समुद्र मंथन हुआ था। जिसमें अमृत, विष, ऐरावत हाथी, कामधेनु गाय समेत 14 रत्न निकले थे। इनमें महालक्ष्मी भी एक थीं। जिनका देवी-देवताओं ने स्वागत किया था।

जिसके बाद कार्तिक मास की अमावस्या के दिन ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विवाह हुआ था। मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन से ही धन्वंतरि निकले थे और वो अंत में अमृत कलश लेकर बाहर निकले थे। धन्वंतरि की पूजा धनतेरस पर की जाती है।

भगवान राम भी त्रेता युग में इसी दिन अयोध्या लौटे थे तो अयोध्या वासियों ने घर घर दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था इसलिए इसका नाम दीपावली है।

अत: इस पर्व के दो नाम है लक्ष्मी पूजन जो सतयुग से जुड़ा है दूजा दीपावली जो त्रेता युग प्रभु राम और दीपों से जुड़ा है।

लक्ष्मी गणेश का आपस में क्या रिश्ता है और दीवाली पर इन दोनों की पूजा क्यों होती है?

दिपावली पर लक्ष्मी पूजन की मान्यता का तो पता चल गया, लेकिन दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है?

वैसे तो भगवान गणेश जी की पूजा हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले की जाती है, लेकिन दिवाली के दिन लक्ष्मी के साथ गणेश पूजन की एक और वजह है।

माता लक्ष्मी का जन्म समुद्र मंथन के दौरान जल से हुआ और जल का स्वभाव जैसे चलना होता है, वही लक्ष्मी जी का भी स्वभाव है. कहते भी हैं कि लक्ष्मी एक स्थान पर नहीं रहती, उनका कोई स्थाई वास नहीं है. वहीं, दूसरी ओर भगवान गणेश बुद्धि के स्वामी हैं. लक्ष्मी जी को संभालने के लिए बुद्धि की आवश्यकता होती है। बुद्धिमान के पास ही लक्ष्मी सदैव स्थिर रहती है. इसलिए लक्ष्मी को स्थिर रखने के लिए भी भगवान गणेश जी की पूजा उनके साथ की जाती है।

दूसरा लक्ष्मी जी सागरमन्थन में मिलीं, भगवान विष्णु ने उनसे विवाह किया और उन्हें सृष्टि की धन और ऐश्वर्य की देवी बनाया गया। लक्ष्मी जी ने धन बाँटने के लिए कुबेर को अपने साथ रखा। कुबेर बड़े ही कंजूस थे, वे धन बाँटते ही नहीं थे। वे खुद धन के भंडारी बन कर बैठ गए।

माता लक्ष्मी खिन्न हो गईं, उनकी सन्तानों को कृपा नहीं मिल रही थी। उन्होंने अपनी व्यथा भगवान विष्णु को बताई। भगवान विष्णु ने कहा कि तुम कुबेर के स्थान पर किसी अन्य को धन बाँटने का काम सौंप दो।

माँ लक्ष्मी बोली कि यक्षों के राजा कुबेर मेरे परम भक्त हैं उन्हें बुरा लगेगा।

तब भगवान विष्णु ने उन्हें गणेश जी की विशाल बुद्धि को प्रयोग करने की सलाह दी गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। माँ लक्ष्मी ने गणेश जी को भी कुबेर के साथ बैठा दिया। गणेश जी ठहरे महाबुद्धिमान। वे बोले, माँ, मैं जिसका भी नाम बताऊँगा, उस पर आप कृपा कर देना, कोई किंतु परन्तु नहीं। माँ लक्ष्मी ने हाँ कर दी।

अब गणेश जी लोगों के सौभाग्य के विघ्न, रुकावट को दूर कर उनके लिए धनागमन के द्वार खोलने लगे।कुबेर भंडारी देखते रह गए, गणेश जी कुबेर के भंडार का द्वार खोलने वाले बन गए। गणेश जी की भक्तों के प्रति ममता कृपा देख माँ लक्ष्मी ने अपने मानस पुत्र श्रीगणेश को आशीर्वाद दिया कि जहाँ वे अपने पति नारायण के सँग ना हों, वहाँ उनका पुत्रवत गणेश उनके साथ रहें।

दीपावली आती है कार्तिक अमावस्या को, भगवान विष्णु उस समय योगनिद्रा में होते हैं, वे जागते हैं ग्यारह दिन बाद देव उठानी एकादशी को। माँ लक्ष्मी को पृथ्वी भ्रमण करने आना होता है शरद पूर्णिमा से दीपावली के बीच के पन्द्रह दिनों में।इसलिए वे अपने सँग ले आती हैं अपने मानस पुत्र गणेश जी को।
इसलिए दीवाली को लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है।

Related Posts

इत्र की महक

मथुरा में एक संत रहते थे। उनके बहुत से शिष्य थे। उन्हीं में से एक सेठ जगतराम भी थे।जगतराम का लंबा चौड़ा कारोबार था। वे कारोबार के सिलसिले में दूर…

2025 व्रत त्योहार कलेंडर

जनवरी 20253 जनवरी 2025 – पौष विनायक चतुर्थी6 जनवरी 2025 – गुरु गोबिंद सिंह जयंती10 जनवरी 2025 – पौष पुत्रदा एकादशी11 जनवरी 2025 – शनि प्रदोष व्रत13 जनवरी 2025 –…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट