अशोक बड़जात्या दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित

इंदौर (पारस जैन) दिगंबर जैन समाज की सर्वोच्च संस्था दिगंबर जैन महासमिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर के अशोक बड़जात्या को मनोनीत किया गया। श्री बड़जात्या एवं बाकलीवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मीना पाटनी (इंदौर) और सतीशकुमार जैन (हरियाणा) भी थे लेकिन एक उम्मीदवार द्वारा शुल्क जमा न करने और दूसरे के नाम वापस लेने की वजह से बड़जात्या को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बड़जात्या ने 09 दिसंबर को दिल्ली मुख्यालय में अध्यक्षीय पदबार ग्रहण कर लिया है ।

दिगंबर जैन महासमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर निर्णायक मंडल और तत्कालीन कार्यकारिणी के बीच चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ। महासमिति के तीन सदस्यों द्वारा चुनाव के स्थान को लेकर कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट ने फैसला दिया। निर्वाचन प्रक्रिया पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। निर्णायक मंडल के निर्णय पर कराए गए चुनाव में चुने गए अध्यक्ष के साथ देशभर के समाज का समर्थन है।

विरोधी ने पटियाला कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और चुनाव को अवैध बताया गया था। कोर्ट ने कार्यकारिणी द्वारा बहुमत के आधार पर नियुक्त चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रक्रिया को सही माना। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पाटनी द्वारा चुनाव से पूर्व जमा किए जाने वाले 21 हजार रु. का शुल्क जमा न करने से उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया था, जबकि सुरेंद्र जैन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बड़जात्या को मुकाबला न होने से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

संगठन में फूट डालने वाले और गलत तरीके से चुनाव कराने वालों को कोर्ट में जवाब देना होगा। महासमिति के नाम के इस्तेमाल और समानांतर संगठन बनाने के लिए नोटिस देंगे। कोर्ट ने हमारे पक्ष में निर्णय दिया है। कार्यकारिणी द्वारा कराए गए चुनाव को नियमानुसार सही माना। संगठन का विकास मेरा लक्ष्य होगा।
2015 से 2017 के तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए बड़जात्या को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पटियाला कोर्ट ने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति व चुनाव प्रक्रिया को सही माना। इसके बाद विधिवत तरीके से महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।

Review Overview

User Rating: Be the first one !

: यह भी पढ़े :

“एक दौड़ १०० गॉंवों की ओर” कार्यक्रम की सिल्वर जुबली के उपलक्ष में दौड़ का कार्यक्रम

हमारे शहर इन्दौर में कई ऐसे लोग हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »