जनसम्पर्क अपर संचालक श्री अशोक कुमार सेवानिवृत्त

इंदौर (पारस जैन) अपर संचालक, जनसम्पर्क श्री अशोक कुमार मिश्र अधिवार्षिकी आयु के पश्चात आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये। श्री मिश्र की सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क द्वारा गरिमामय समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गयी।

श्री अशोक कुमार मिश्र संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय इंदौर में लगभग 4 वर्षों से पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं। श्री मिश्र का लगभग 35 वर्ष का शासकीय सेवाकाल रहा। श्री मिश्र ने अपने शासकीय सेवा के दौरान किये गये कार्यों से अपनी विशिष्ठ पहचान बनायी। श्री मिश्र के सेवानिवृत्ति पर आज जनसम्पर्क परिवार द्वारा भावभीनी दी गयी। इस अवसर पर संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक संचालक श्री अरूण कुमार राठौर ने शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री महिपाल अजय ने किया। इस अवसर पर संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Review Overview

User Rating: Be the first one !

: यह भी पढ़े :

“एक दौड़ १०० गॉंवों की ओर” कार्यक्रम की सिल्वर जुबली के उपलक्ष में दौड़ का कार्यक्रम

हमारे शहर इन्दौर में कई ऐसे लोग हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »