IDS Live

क्या महापौर प्रत्याशी निगम के भ्रष्टाचार और भ्रष्टों को बेनक़ाब कर शहर की जनता और शहर को न्याय दिला पाएगा?

क्या पुष्य मित्र भार्गव की शैक्षणिक कानूनी योग्‍यता और वकालत का अनुभव निगम के भ्रष्टाचार और भ्रष्टों को बेनक़ाब कर शहर की जनता और शहर को न्याय दिला पाएगा?

पुष्य मित्र भार्गव क्या अपनी ही पार्टी की सरकार और लोगों को कानून के कटघरे में खड़ा कर पाएंगे…?

भ्रष्टाचार मे लिप्त पार्षदों और निगम मे मुफ्त की तनख्वाह ले रहे भाजपा कार्यकर्ताओ की लंबी चौड़ी फ़ौज के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कर पाएंगे…?

क्या वो शहर की जनता से यह वादा कर सकते हैं कि निगम के भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों को जेल भिजवा दूँगा!

भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्य मित्र भार्गव सरकार के वकील थे! न्यायालय में सरकार का पक्ष लेते थे! क्या अब वो इंदौर की जनता और शहर के हित के लिए राज्य और केन्द्र सरकार के विरूद्ध या सामने से  तेज तर्रार और काबिल वकील की भूमिका निभा पाएंगे…?

भाजपा प्रत्याशी महापौर के शैक्षणिक बायो डाटा मे सबसे अहम उनका कानूनी ज्ञान है जो शहर के हित में असरदार काम कर सकता है! बशर्ते उस ज्ञान और अनुभव का उपयोग जनता और शहर हित में हो! न की पिछले तकरीबन 20 सालो से निगम पर काबिज भाजपा परिषद के भ्रष्टाचार, भ्रष्ट पार्षदों, ठेकेदारों और कर्मचारियों को बचाने मे!?
लेखक :- प्रदीप मिश्रा (री डिसकवर इंडिया न्यू्‍ज)

Review Overview

User Rating: Be the first one !

: यह भी पढ़े :

IDS Live

बडी उम्र की कुँवारी लड़कियाँ घर बैठी हैं ?

अगर अभी भी माँ-बाप नहीं जागे तो स्थितियाँ और विस्फोटक हो सकती हैं। हमारा समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »