अप्रेल 2015

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा।भक्ति में मन लगेगा। परिवर्तन की इच्छा प्रबल होगी। आलस्य बना रहेगा। माह के अंत में आकस्मिक लाभ होगा। परिजनों का सहयोग रहेगा।व्यापार अच्छा लाभ देगा, कृषि मध्यम फल देगी, नौकरी में उन्नति होगी। शत्रु पक्ष से विजय मिलेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पारिवारिक क्लेश हो सकता है।महीने के अंतिम सप्ताह में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस समय आप बेपरवाह होकर धन खर्च कर सकते हैं, या किसी के साथ विवाद कर, अदालती पचड़े में फंस सकते हैं।
इस माह दिनांक  4, 16 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
विशेष उपाय:- शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा।आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। वरिष्ठ व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। जीवन के प्रति सोच में नए दृष्टिकोण बनेगा। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी, व्यापार ठीक रहेगा, कृषि सामान्य लाभ देगी, नौकरी में परेशानी आ सकती है, विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, सामाजिक यात्रा होगी।पारिवारिक सदस्यों, विशेषकर भाइयों और बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। गैर-जरूरी बातों के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इस माह में दिनांक  9, 21 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
विशेष उपाय:- रामरक्षा-स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान प्राप्ति वाला रहेगा। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। उत्तेजना के कारण मन अशांत रहेगा। साथी की मदद कम मिलेगी ऐसा महसूस करेंगे। छोटे-छोटे सभी कार्य होंगे। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।व्यापार सामान्य रहेगा, कृषि हानि दे सकती है, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा, शत्रु पक्ष पर विजय होगी, पत्नी से विवाद हो सकता है, नए वाहन के योग बनते हैं। इस महीने आपके परिवार में कोई पुराना झगड़ा चल रहा है या विरासती संपत्ति संबंधी प्रश्न उलझे हुए हैं तो इस महीने के आखिर में सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।
इस माह दिनांक11, 23 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
विशेष उपाय:- प्रभु श्री राम की आराधना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा।इस माह में भाग्य का पूर्ण सहयोग। कार्य का विस्तार होगा। रुके हुए कार्य होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।व्यापार ठीक रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी, परंतु नौकरी में तकलीफ आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को भी अवरोध आएंगे, पत्नी के पक्ष पर खर्च होगा, धार्मिक कार्य होंगे, राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। यदि हो सके तो इस समय सरकार संबंधिति कार्यों से दूर रहने का प्रयास करें। पिछले महीने की तुलना में इस महीने बहुत सारी योजनाएं आसानी से पूरी होंगी और आप राहत की सांस लेंगे।
इस माह दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
विशेष उपाय:- देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह माह विद्या के क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा।आर्थिक उन्नाति के अवसर मिलेंगे। विचारों में स्थिरता आएगी। नए निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यवहार में जिद त्यागें।व्यापार सामान्य रहेगा, कृषि हानि दे सकती है, नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है, पत्नी पक्ष से परेशानी आ सकती है, धर्म के प्रति मानसिकता में बदलाव आएगा।जमीन या मकान खरीदते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक झगड़ों और विरासती संपत्ति मामलों में आपका अपनों के साथ विवाद हो सकता है। भागीदारी के कामकाज में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
इस माह दिनांक 10, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
विशेष उपाय:- भगवान श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा।किसी व्यक्तिगत कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापार व साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार रहेगा। यात्रा की प्रबल संभावना है।कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा।नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। भाई को कष्ट रहेगा, ससुराल में विरोध की स्थिति हो सकती है, किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। अचल संपत्ति की खरीद बिक्री के लिए समय अनुकूल है। किसी भी कार्य को आगे बढ़ाते समय अपने दुश्मनों पर निगाह रखें।
इस माह दिनांक 5,17 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
विशेष उपाय:- इस माह गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा।समय का लाभ लें। वरिष्ठ की सलाह का सम्मान करें। प्रिय प्रसंग में तनाव होगा। कानूनी कार्य में सफलता मिलेगी। आलस्य का परित्याग जरूरी है।नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पत्नी पक्ष से लाभ मिलेगा, नए वाहन के योग बन रहे हैं, धार्मिक यात्रा होगी। इस महीने व्यवसाय संबंधित किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। हो सके तो महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टालें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्त या बड़े बुजुर्ग आपके मान-सम्मान को चोट पहुंचा सकते हैं।
इस माह में दिनांक 13, 26 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
विशेष उपाय:- गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। दूसरों की मदद करने में सफल होंगे। परिजन की चिन्ता रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। आर्थिक लाभ का योग है। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।व्यापार में हानि हो सकती है, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। पत्नी पक्ष को परेशानी आएगी, शारीरिक तकलीफ हो सकती है। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने बहुत सारे लोगों को आर्थिक तौर पर सशक्त होने के लिए काफी मौके मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर काम पूरे करने में मग्न न हों।
इस महीने दिनांक 6, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
विशेष उपाय:- इस माह शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा।मित्रों की उन्नाति से सुख मिलेगा। स्वयं के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सुख साधना का लाभ मिलेगा। पर्यटन की कार्ययोजना सफल होगी। कर्ज से बचें।व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि लाभ देगी, नौकरी में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, पत्नी से लाभ मिलेगा, यात्रा में नुकसान हो सकता है अत: यात्रा कम ही करें। इस माह धनु राशिवालों को माता से अपार लाड़-प्यार मिलेगा। आपकी नजर में मां का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी पारिवारिक आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। पिता-पुत्र के संबंधों में सुधार आएगा और पिता से निवेश के लिए धन मिल सकता है।
इस महीने दिनांक14, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
विशेष उपाय:- सांईं आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर राशि
<मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी विजय वाला रहेगा।
नवीन इच्छा के प्रति मोह बढ़ेगा। स्वयं के कार्य की अनदेखी करेंगे। परिश्रम के योग हैं। परिवर्तन से लाभ मिलेगा। धनागमन के प्रबल योग हैं।व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में उलझन रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा, किसी से झगड़े के योग बनते हैं, सावधान रहें। यात्रा से शांति मिलेगी, किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जो जातक विदेश जानने के लिए उत्सुक हैं, उनको इस समय बेहतर अवसर मिल सकते हैं। पासपोर्ट या वीजा संबंधित कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। नौकरी में यात्रा करनी पड़ सकती है।
इस महीने दिनांक 8,16 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
विशेष उपाय:- श्री राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा।पूँजी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधित कार्य में लाभ मिलेगा। ईश्वर पर पूर्ण आस्था रखें। विदेश संबंधित कार्य बनेंगे। पारिवारिक विवाद में सफलता मिलेगी।व्यापार में हानि होगी, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। भाई पक्ष से नुकसान हो सकता है, पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा, शारीरिक कष्ट हो सकता है, ध्यान देना होगा।इस महीने धन संबंधित मामलों में उतार चढ़ाव रहेगा। इस महीने के अंतिम सप्ताह में आप किसी भी प्रकार का फालतू खर्च न करें, अन्यथा आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
इस महीने में दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
विशेष उपाय:- शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा।वाहन सुख मिलेगा। नए व्यक्ति से संपर्क का लाभ मिलेगा। संतान की चिन्ता रहेगी। प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे। कार्य शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए।व्यापार ठीक रहेगा, कृषि मध्यम फल देगी, पत्नी पक्ष से विरोध हो सकता है, घर में अशांति का माहौल रहेगा, कोर्ट-कचहरी के प्रकरण सुलझेंगे। महीने के अंतिम समय में परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए आप किसी सुंदर स्थल पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आय-व्यय संतुलित रहेगा। हाल में, नए शुरू किए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष प्रगति का समय है। कमिशन और शेयर बाजार जैसे कार्यों में लाभ प्राप्त होगा।
इस महीने में दिनांक 2,18 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
विशेष उपाय:- अपनी कुलदेवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

Demo

Related Posts

दिसंबर 2016

इस मास सूर्य 15 दिसम्बर को आय भाव में प्रवेश करेगे। मंगल 11 दिसम्बर को प्रथम भाव में संचरण करेंगे। बुध आय भाव में संचरण करेगा। वृहस्पति अष्टम भाव में…

दिसंबर 2014

मेष राशि इस राशि वाले जातको के लिए यह महीना राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा और रुतबा, प्रभाव व पराक्रम बढ़ाएगा । चारों तरफ आपकी वाहवाही होगी। कामकाज को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट