सट्टा बाजार भाजपा को 55 तो कांग्रेस को 25 सीट जिता रहा है

इंदौर (पारस जैन) शहर के सट्टा बाजार में कई दिनो से निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी है। प्रत्याशियों की सूची से लेकर उनकी हार-जीत तक दांव लग रहे हैं। परिषद बनाने की दौड़ में भाजपा कांग्रेस से कहीं आगे नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक 5 करोड़ से ज्यादा के दांव लग चुके हैं। सट्टा बाजार भाजपा को 55 तो कांग्रेस को 25 सीट जिता रहा है। 3 सीटें ऐसी हैं जिन पर निर्दलीय दमदार दिख रहे हैं। भाजपा की परिषद बनने का भाव 35 पैसे है तो कांग्रेस की परिषद का 1 रुपया 90 पैसे. भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ की जीत का भाव महज 15 पैसे है, वहीं कांग्रेस की अर्चना जायसवाल की जीत पर पौने दो रुपए।

सट्टा बाजार इस बार भी भाजपा की परिषद बना रहा है, हालांकि कांग्रेस की हालत में भी सुधार हुआ है। पिछली परिषद में महज 22 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार 25 का आंकड़ा छू सकती है। सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा सटोरियों की फेवरेट बनी हुई है। बाजार के मुताबिक इस बार परिषद में भाजपा के पार्षदों की संख्या 55 हो सकती है। भाजपा 60 के जादुई आंकड़े को छूए, इसका भाव 1 रुपया 20 पैसे बोला जा रहा है। इसी तरह कांग्रेस द्वारा 40 का आंकड़ा छूने का भाव 1 रुपया 30 पैसे है। एक सप्ताह पहले तक सट्टा बाजार कांग्रेस को महज डेढ़ दर्जन सीटें दे रहा था। बाजार के मुताबिक अब पार्टी 25 सीटों पर जीत रही है। कांग्रेस के इस आंकड़े को छूने का भाव 25 पैसे बोला जा रहा है।

Related Posts

अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 के सूत्रधार एवं 2030 का भारत के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम से विशेष बातचीत किसी अपने को खोने का दुख जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में…

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट