इंदौर का ट्रेजर आईलैंड नीलाम होगा इलाहाबाद बैंक

इंदौर | कर्ज न चुकाने पर ट्रेजर आईलैंड मॉल की नीलामी का इलाहाबाद बैंक की मुंबई शाखा ने नोटिस जारी कर दिया है। मॉल बनाने वाली कंपनी पर अब तक बैंक के 137 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया हो चुकी है। वसूली के लिए बैंक ने 30 मार्च को शहर के इस पहले मॉल की नीलामी का ऐलान कर दिया है।Indore Dil Se - Newsइलाहाबाद बैंक की खार (मुंबई) शाखा ने बुधवार को मॉल की नीलामी की सूचना जारी की है। 2010 में इस मॉल का निर्माण करने वाली मनीष कालानी की कंपनी इंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने मॉल के लिए 130 करोड़ का ऋण लिया था। तीन वर्ष तक तो नियमित किस्त चुकाई लेकिन दिसंबर 2013 से पैसा अदा करना बंद कर दिया। इसके बाद बैंक की ओर से कई बार ऋणी और जमानतदारों को बकाया चुकता करने के नोटिस भेजे गए किन्तु ऋणी और जमानतदार बकाया राशि चुकाने में असफल रहे। इसके बाद बैंक ने जुलाई 2014 में ऋण के विरुद्ध बंधक रखे गए मॉल पर सांकेतिक कब्जा ले लिया। दी गई मियाद के बाद अब बैंक बकाया वसूली के लिए बंधक संपत्ति को बेचने की कार्रवाई कर रहा है। ट्रेजर मॉल मेनेजमेंट द्वारा एक दैनिक अख़बार में बैंक के पैसे चुकाने का विज्ञापन जरी किया गया है, जिस में 30 मार्च तक बैंक के पैसे चुकाने की बात कही गयी है.

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट