पटाखा व्यापारी खण्डवा रोड़ पर शिफ्ट होंगे – कलेक्टर

इंदौर | कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज पटाखा व्यापारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने पटाखा व्यापारियों से कहा कि राऊ, नवलखा और रानीपुरा स्थित सभी पटाखा व्यापारियों के खण्डवा रोड स्थित ग्राम उमरीखेड़ा में शिफ्ट किया जायेगा। यहां पर इंदौर विकास प्राधिकरण 6 एकड़ जमीन में प्लाट विकसित कर व्यापारियों को जमीन उपलब्ध करायेगा। उसके बाद दुकान निर्माण का कार्य पटाखा व्यापारी स्वयं करेंगे। उन्होंने पटाखा व्यापारी एसोसिएशन से पटाखा व्यापारियों की सूची भी मांगी। जो व्यापारी उमरीखेड़ा नहीं जायेंगे, उनके लायसेंस निरस्त कर दिये जायेंगे। अब नये लायसेंस जारी नहीं होंगे तथा जो लायसेंस जारी हो चुके हैं, वे वंशानुगत रूप से नामांतरित होते रहेंगे।

बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने सख्त लहजे में कहा कि नगर के नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। नगर से सारी पटाखा दुकानें बाहर की जायेंगी। इस अवसर पर बैठक में पटाखा व्यापारियों के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण श्री दीपक सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री राकेश सिंह, अपर कलेक्टर द्वय श्री दिलीप कुमार और श्री सुधीर कुमार, सभी एसडीएम मौजूद आदि थे।

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट