पार्षदों और जिला पंचायत में से जिला योजना समिति के सदस्य चुने जायेंगे

इंदौर | जिला योजना समिति में नियमानुसार 4 जिला पंचायत सदस्य तथा इंदौर नगर निगम के 11 पार्षदों और जिले की 8 नगर परिषदों में से एक नगर परिषद के अध्यक्ष को शामिल किया जायेगा। इसके लिये कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तद्नुसार 7 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन कराये जायेंगे।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा पार्षदों के निर्वाचन के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री डी. के. नागेन्द्र तथा जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिये श्री रजनीश कसेरा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक जी-11 तथा नगरीय निकाय के सदस्यों का निर्वाचन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष 210 में कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले 4 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त किये जायेंगे। 4 से साढ़े 4 बजे तक प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की जांच की जायेगी। शाम साढ़े 4 से 5 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। शाम 5 बजे से 6 बजे तक मतदान कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Related Posts

अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 के सूत्रधार एवं 2030 का भारत के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम से विशेष बातचीत किसी अपने को खोने का दुख जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में…

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट