देशी गाय का घी : धरती का अमृत

देसी गाय का घी क्यों है जरूरी..

संतुलन
🔸80% रोग वात-पित्त के असंतुलन से होते हैं। देशी गाय का घी इन्हें सन्तुलित कर हमें 80% रोगों से बचाता है।

🔸देशी गाय का घी पतले को मोटा व मोटे को पतला करता है यानी शरीर को संतुलित करता है।

🔸देशी गाय का घी हॉरमोन्स को संतुलित रखता है। घी खानेवालों को Hormonal Imbalance की समस्या नहीं होती।

मानसिक रोगों से मुक्ति
🔸 भय : जिनके दिमाग में गर्मी होती है, उन्हें डर अधिक लगता है। घी दिमाग की गर्मी को शांत कर अभय प्रदान करता है।

🔸 क्रोध/चिड़चिड़ापन : दिमाग की गर्मी से गुस्सा अधिक आता है। देशी गाय का घी दिमाग की गर्मी को कम कर शान्ति प्रदान करता है, चिड़चिड़ापन दूर करता है।

🔸 ईर्ष्या (जलन) : जलन शब्द ही दिमाग में अधिक गर्मी का प्रतीक है। देशी गाय के घी से जलन शांत होती है।

🔸 डिप्रेशन : दिमाग में गर्मी बढ़ने से व्यक्ति तनाव को झेल नहीं पाता और डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। देशी गाय का घी दिमाग को ठंडा रख तनाव को झेलने की क्षमता को बढ़ाकर डिप्रेशन का शिकार होने से बचाता है।

🔸 तृप्ति ‘संतुलित आहार’ यह विज्ञान नहीं, अज्ञान है। भोजन के सबसे महत्त्वपूर्ण गुण हैं : भोजन पौष्टिक व तृप्तिदायक होना चाहिए। पौष्टिक भोजन शरीर को और तृप्तिदायक भोजन मन को निरोगी रखता है। वही व्यक्ति भ्रष्ट होता है जो अतृप्त होता है। देशी गाय का घी तृप्ति प्रदान करता है।

🔸 प्रेम देशी गाय के घी में जो चिकनाई होती है, उसे स्नेह कहा जाता है। देशी गाय का घी खाने से शरीर व मन दोनों का रूखापन खत्म होता है।

🔸 दिमाग का टॉनिक मस्तिष्क का 18-20% भाग चिकनाई से बना है। इसकी कमी से पचासों रोग होते हैं। मस्तिष्क केवल 3.5 माइक्रोन से छोटी चिकनाई को ग्रहण कर पाता है। देशी गाय का बिलौने का घी 3.1 से 3.3 माइक्रोन का होता है, अन्य सभी चिकनाई 4.8 माइक्रोन से अधिक होती हैं। अर्थात् मस्तिष्क के लिए एक ही चिकनाई है – देशी गाय का घी। इसलिए जब तक भारतीय देशी गाय का घी खाते रहे, भारत विश्वगुरु बना रहा।

🔸 धैर्य हाइपर होना आज का तेजी से बढ़ता रोग है। अपने स्थिरता के गुण के कारण देशी गाय का घी धैर्य प्रदान करता है।

धी, धृति, स्मृति वर्धक
देशी गाय का घी धी (बुद्धि / समझ), धृति (धारण करने की क्षमता, Retention Power), स्मृति (Memory) को बढ़ाता है।

घाव भरना
चोट, प्रसव या ऑपरेशन के कारण हुए घाव को देशी गाय का घी सबसे तेजी से भरता है।

Anti Ageing
आयुर्वेद ने देशी गाय के घी को रसायन कहा है अर्थात् घी शरीर पर बढ़ती उम्र का प्रभाव नहीं पड़ने देता।

स्वस्थ जीवन-स्वस्थ मृत्यु
आयुर्वेद देशी गाय के घी के लिए कहता है – आयुरेव घृतं – घी ही आयु (स्वस्थ जीवन) है। देशी गाय का घी खानेवाले स्वस्थ जीते हैं और पूरी आयु भोगकर स्वस्थ ही मरते हैं।

आध्यात्मिक उन्नति में सहायक
साधना के प्रारंभ में मन की चंचलता बाधा डालती है, देशी गाय का घी मन को स्थिरता प्रदान कर साधना में सहायक होता है। मन के स्थिर होने पर शरीर में ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे शरीर जलने लगता है। देशी गाय का घी इस ऊर्जा को संचित कर जलन को तप में बदल देता है।

नोट : देशी गाय के घी से ये सब लाभ उठाना है तो देसी गाय का बिलौना घी नियमित अपने आहार में ले और प्रतिदिन सुबह जलपान से पूर्व 1 चम्मच घी अलग से अवश्य पिये खाएं उसके 15 मिनट बाद जलपान करें।

  • Related Posts

    दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

    दिवाली का त्यौहार लगभग भारत के सभी हिस्सों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने अपने घरों में दिए जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और…

    क्या आप डायबिटीज की बीमारी से करना चाहते बचाव ?

    डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़े हैं और आने वाले कुछ सालों में इस संख्या में और बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे लोगों का खराब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट