महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परविहन विभाग दे रहा ड्राइविंग प्रशिक्षण

आत्मनिर्भर बनाने के लिए परविहन विभाग महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा है। इसके अलावा उन्हें लाइट व्हीकल का लायसेंस देने के साथ ही उन्हें ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवा रहा है। तीन बैच की सफलतापूर्वक ट्रेनिंग के बाद चौथे सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया है। नंदा नगर के ड्राइविंग स्कूल में ये महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।

32 महिलाओं के साथ ड्राइविंग ट्रेनिंग का चौथा सत्र शुरू
नंदानगर स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान में महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण देने का चौथा सत्र शुरू हो गया है। एक माह की इस ट्रेनिंग में 32 महिलाओं का चयन किया गया है। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को वाहन चालन के प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार इंदौर में शुरू किया गया है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को ड्राइविंग के साथ आत्म सुरक्षा के गुर भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 400 से अधिक महिलाओं के आवेदन आए थे। जिसकी स्क्रूटनी कर संस्थान की क्षमता के अनुसार 32 महिलाओं का चयन किया गया है।

126 महिलाएं ले चुकीं प्रशिक्षण
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि अब तक 126 महिलाएं वाहन चालन का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। इन महिलाओं में से कुछ ने ई-रिक्शा चलाने में रुचि दिखाई थी। उन महिलाओं को एक एनजीओ के माध्यम से ई-रिक्शा का डाउन पेमेंट उलब्ध करवाया गया और अब वो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन कर रही हैं।

लेखक :- विवेक राठौर

Related Posts

अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 के सूत्रधार एवं 2030 का भारत के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम से विशेष बातचीत किसी अपने को खोने का दुख जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में…

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट