43 कैंसर रोगियों की पहचान

इंदौर (IDS-PRO) जिला प्रशासन और इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देपालपुर में कैंसर निवारण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में लगभग 403 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 43 कैंसर रोगियों की पहचान की गयी। इन सभी रोगियों को नि:शुल्क इलाज किया जायेगा । अपर कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने आज शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के प्रमुख डॉ.दिग्पाल धारकर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की पहल पर इंदौर कैंसर फाउण्डेशन द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ.तुषार फुलअमरीकर, डॉ.सुरुचि सिंह, डॉ.सुरेश वर्मा, डॉ.विकास गुप्ता, डॉ.नरेन्द्र पटेल, डॉ.वंदना जैन, डॉ.अरविंद तिवारी, डॉ.बलदेव डेम्बानी और डॉ.योगिता सोनी द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले में सर्वेक्षण व शिविरों के आयोजन से जन जागरूकता बढ़ी है।

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.धारकर ने बताया कि कैंसर की पूर्व अवस्था के कैंसर रोगियों को निदान के उपरांत जीवनशैली बदलने के लिये आवश्यक जानकारी दी गयी। कैंसर की पूर्व अवस्था के मरीजों का इंदौर केयर फाउण्डेशन द्वारा डेटा बेस तैयार किया जा रहा है, जिससे शोध और विश्लेषण में मदद मिलेगी। कैंसर की अंतिम अवस्था के मरीजों की जांच और निदान डॉ.सुरेश वर्मा द्वारा की गयी। राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र के तत्वावधान में तम्बाकू सेवन करने वाले 19 व्यक्तियों से संकल्प पत्र भरवाया गया तथा उन्होंने आज से तम्बाकू छोड़ने का संकल्प लिया। कैट के वैज्ञानिकों द्वारा “आप्टिकल स्पेक्ट्रोस्कोपी’’ मशीन द्वारा तम्बाकू खाने वाले मुख के कैंसर के मरीजों की सघन जांच की गयी जिसके आधार पर रिसर्च किया जायेगा।

आज सांवेर में आयोजित होगा कैंसर शिविर
डॉ. धारकर ने बताया कि अगला कैंसर निवारण शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांवेर में आज 28 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। डॉ.धारकर ने जिले के अधिकाधिक कैंसर रोगियों को इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा है कि सारे मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया जायेगा। ये शिविर प्रात: साढ़े 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगें और मरीजों की तीन चरणों में जांच की जायेगी।

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट