घरेलू गैस सिलेण्डरों की सब्सिडी अब एक जनवरी से उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सीधे जमा

इंदौर ( IDS ) पूरे देश के साथ ही इंदौर जिले में भी डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना आगामी एक जनवरी,2015 से लागू होगी। पहल नामक इस योजना के तहत घरेलू एल.पी.जी उपभोक्ताओं की सब्सिडी अब उनके बैंक खातों में सीधे पहुंचाई जायेगी। इस योजना से जुड़ने के लिये घरेलू एल.पी.जी. उपभोक्ताओं को बैंक और संबंधित गैस एजेंसी में आवश्यक जानकारी देना होगी।

बताया गया कि अगर उपभोक्तओं के पास आधार नम्बर है तो उन्हें अपना आधार नम्बर अपने बैंक और अपने गैस एजेंसी को देना होगा। ऐसे उपभोक्ता जिनके पास आधार नम्बर नहीं है। वह अपना बैंक खाता नम्बर और बैंक खाते की जानकारी गैस एजेंसी को दे सकते हैं। इसके अलावा वे अपना 17 अंक वाला एलपीजी आईडी नम्बर भी बैंक में देकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जो पहले से ही डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना से जुड़े हुये हैं तथा बैंक खाते में घरेलू गैस सिलेण्डर की सब्सिडी प्राप्त कर चुके हैं उन्हें अब कुछ नहीं करना होगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी, आवेदन और पंजीकरण की स्थिति पता करने के लिये संबंधित गैस एजेंसी से सम्पर्क किया जा सकता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये उन्हें टोल फ्री नम्बर 1800-2333-555 पर भी जानकारी देने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आगामी 6 दिसम्बर को शाम साढ़े 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की है। इस बैठक में विभिन्न गैस कम्पनियों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में इस योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा की जायेगी।

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट