उच्च शिक्षा हेतु ऋण मेला

इंदौर जिले में जनसुनवाई के दौरान यह पाया गया कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा ऋण प्राप्त करने के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसके लिये बैंकों से समन्वय की आवश्यकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री पी.नरहरि की पहल पर उच्च शिक्षा के लिये ऋण शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुकेश भट्ट द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन एवं बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर के कक्ष क्रमांक 108 में उच्च शिक्षा ऋण शिविर का आयोजन किया जाना था, उसमें संशोधन किया जाकर इस शिविर को ढक्कनवाला कुंआ इंदौर स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जिले के सभी प्रमुख बैंक शामिल होंगे।

इस शिविर में इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन आदि विषयों में अध्ययनरत मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण आवेदनों पर विचार किया जाकर पात्र आवेदक विद्यार्थियों को शिविर में ही सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम का संयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा।

शिविर में भाग लेने के इच्छुक छात्रों को अंक सूची, पैन कार्ड, फोटो पहचान-पत्र, पते का प्रमाण-पत्र, बैंक खाता आदि हो तो पासबुक पालक की आय प्रमाण संबंधित संस्थान का प्रवेश-पत्र एवं फीस विवरण एवं पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटोग्राफ आदि दस्तावेजों को साथ लाना होगा। प्रमुख दस्तावेजों का एक फोटोकापी सेट भी अवश्य लायें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप 4 लाख रुपये तक के ऋण के लिये जमानत की आवश्यकता नहीं होगी। 4 लाख के ऊपर के ऋण के लिये जमानत समपश्र्विक प्रतिभूति की आवश्यकता रहेगी। ऋण दस्तावेजीकरण में विद्यार्थी के साथ माता-पिता अथवा अभिभावक सह ऋणी रहेंगे।

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट