क्या आप प्लास्टिक के बर्तन में करते है भोजन ?

अगर आप प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं। तो आज ही ऐसा करना छोड़ दे। ठंडी चीजों के लिए ठीक है, लेकिन गर्म खाने के प्लास्टिक के प्लेट या बर्तनों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारण होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि गर्म चीज को प्लास्टिक प्लेट या डिस्पोजल प्लेट में रखकर खाने से यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई बीमारियां शरीर में घर बनाने लगती हैं।

दरअसल प्लास्टिक को बनाने में बिस्फेनल ए का प्रयोग होता है। यह मुख्य रूप से पॉलीकार्बोनेट या रीसाइकिल कोड 7 नामक प्लास्टिक के एक प्रकार में पाया जाता है। इसका अधिक मात्रा में होना जहर का काम करता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर का खतरा बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बिस्फेनल ए केमिकल शरीर में एस्ट्रोजेन जैसे हार्मोन को बिगाड़ देता है।

हार्मोन के असंतुलित होने के कारण चिंता, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आदि हो सकता है। वहीं एलर्जी, कार्डियोवस्क्युलर डिजीज और कैंसर भी हो सकता है। बीपीए से बने प्लास्टिक कंटेनरों को गर्म करके खाने से भोजन में इसका स्तर बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से इम्यूनिटी सिस्टम पर भी निगेटिक इफेक्ट पड़ता है। वहीं अगर गर्भवती महिला प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाती हैं, तो बच्चा कमजोर पैदा होता है।

माइक्रोवेव में भी प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म नहीं करना चाहिए। इससे बिस्फेनल ए 50 गुना अधिक तेजी से खाने में शामिल हो जाता है। अगर माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना है, तो सेरामिक या अन्य धातु के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।

  • Related Posts

    क्रीम रोल के स्वास्थ्य नुकसान

    निष्कर्षक्रीम रोल स्वादिष्ट जरूर हैं, लेकिन नियमित या अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। साफ-सफाई और सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान…

    दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

    दिवाली का त्यौहार लगभग भारत के सभी हिस्सों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने अपने घरों में दिए जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट