बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित

इंदौर (आई.डी.एस.) जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। कलेक्टर श्री पी.नरहरि के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में विभागीय अधिकारियों के 9 दल गठित किये गये हैं। यह दल बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करेंगे।

जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री के.सी.पाण्डे ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिये तीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिये 6 दल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में गठित दलों में प्रथम दल की प्रभारी श्रीमती अनिता साहू मोबाइल नम्बर 9589197244 को बनाया गया है। द्वितीय दल के प्रभारी श्री भगवानदास साहू मोबाइल नम्बर 93297-56455, तृतीय दल के प्रभारी श्री अविनाश यादव मोबाइल नम्बर 99934-94572 होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिये परियोजना अधिकारी इंदौर-6 सुश्री चित्रा यादव मोबाइल नम्बर 94250-77338, परियोजना अधिकारी इंदौर-3 श्री रवि शर्मा मोबाइल नम्बर 94250-33662, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री इंदु पाण्डे मोबाइल नम्बर 9827442433, परियोजना अधिकारी महू श्री सुशील कुमार चक्रवर्ती मोबाइल नम्बर 94253-18633, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी सांवेर श्रीमती वंचना सिंह परिहार मोबाइल नम्बर 99934-87395, विकासखण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी मोबाइल नम्बर 94243-43244 शामिल हैं।

श्री पाण्डे ने बताया कि बाल विवाह की शिकायत के संबंध में उक्त अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है। जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय, प्रभु नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर, अन्नपूर्णा रोड इंदौर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में भी बाल विवाह की शिकायत के संबंध में सम्पर्क किया जा सकता है। विदित है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर विभिन्न समुदायों द्वारा विवाह एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बाल विवाह होने की संभावना रहती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री पी.नरहरि के आदेशानुसार 29 अप्रैल, 2017 को अक्षय तृतीय के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु इंदौर जिले में अधिकारियों के नौ दलों का गठन किया गया।

Related Posts

इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट