वह ‘लड़की’ याद आती है

उम्र की इस दहलीज पर
जब देखकर हमें आईना भी बनाता है अपना मुँह,
कुछ शरमाकर , कुछ इठलाकर
मुसकराती-सी वह लड़की याद आती है ….
जब हम भी थे कुछ उसी की तरह
उसी की उम्र में…उसी की तरह सकुचाकर मुसकराने वाले.
तब हम ऐसे थे…, जैसे कोई पंछी
देखकर परछाई चाँद की जल में
हो जाते थे बावले-से मोहित उसपर,
जानकर बनते हुए अनजान कि
रचाता है वह सारी रात तारों के साथ रास
और
उनसे मिलने की संभावनाएँ सारी
घटती जाती थी उसकी कलाओं की तरह प्रतिदिन.
कभी जाते थे उनके शहर में उनसे मिलने के लिए
हो जाते थे हम अजनबी उनके लिए ,
देखते नहीं थे एक बार भी वे हमें
बात करने की तो बात ही कहाँ थी ?
गुजर गयी उम्र सारी
बात जो मन में थी
मन में ही रह गयी ,
कल जो देखा उन्हें …
थी तो वही…
मुसकराहट भी वैसी ही …
अनजानापन भी वही
पर अब वह …’वह’ नहीं थी
जो थी कभी वह
सोचकर जिसे आज भी
गुनगुनाने को मन करता है …
‘वह लड़की याद आती है’….
”वह लड़की बहुत याद आती है”

Author: Dr. Surendra Yadav ( डॉ. सुरेन्द्र यादव )

Related Posts

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं,है अपना ये त्यौहार नहींहै अपनी ये तो रीत नहीं,है अपना ये व्यवहार नहींधरा ठिठुरती है सर्दी से,आकाश में कोहरा गहरा हैबाग़ बाज़ारों की सरहद…

इंसान सिमट गए पैसों में

खो गईं वो चिठ्ठियाँ जिसमें “लिखने के सलीके” छुपे होते थे, “कुशलता” की कामना से शुरू होते थे। बडों के “चरण स्पर्श” पर खत्म होते थे…!! “और बीच में लिखी…

One thought on “वह ‘लड़की’ याद आती है

Leave a Reply to Vedgupta Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट