प्रदेश के धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के सूत्रों ने हर 12 साल के अंतराल पर होने वाले सिंहस्थ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया कि सिंहस्थ के मास्टर प्लान में आधारभूत संरचनाओं को अभी से विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। इस बार सिंहस्थ का आयोजन 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक किया जाएगा।
इस बार के सिंहस्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
शाही स्नान : सिंहस्थ का प्रथम स्नान 22 अप्रैल को होगा। शाही स्नान 21 मई, अन्य स्नान 9, 11, 17, 19 मई को होगा। सवा सात किलोमीटर के नए-पुराने घाटों में होगा स्नान। दो पवित्र नदी क्षिप्रा-नर्मदा के मिलन का साक्षी बनेगा सिंहस्थ।
विश्व के लगभग 100 देश से श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना। इस बार स्विस टैंटों में आगन्तुकों के लिए 5 सितारा व्यवस्था होगी।