केंद्र सरकार ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए निर्देश जारी किए

वायल खुलने के 4 घंटे के भीतर हो इस्तेमाल, कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच गैप कम किया

केंद्र सरकार ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए आज नए निर्देश जारी किए हैं। एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया है कि हर वैक्सीनेटर को वायल खुलने का समय और तारीख नोट करनी चाहिए। हर वायल को खोलने के बाद 4 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लिया जाना चाहिए। अगर इस्तेमाल नहीं हो सकता तो फिर उसे हटा देना चाहिए। कहा गया है कि 1% वैक्सीन वेस्टेज की उम्मीद की जा रही है। अगर इससे भी कम वेस्टेज हो तो यह बेहतर बात होगी।

कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिखने लगी है और भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि वैक्सीनेशन रफ्तार तेज की जाए। साथ ही वैक्सीन वेस्टेज पर रोक लगाई जाए। कुछ दिन पहले मेडिकल रिसर्च की अग्रणी संस्था ICMR के चीफ डॉ. बलराम भार्गव ने कहा था कि जुलाई-अगस्त तक देश में इतनी वैक्सीन हो जाएगी कि हर दिन एक करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा। उन्होंने वैक्सीन की कमी की खबरों को खारिज कर दिया था।

वहीं केंद्र ने एक बार फिर कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच का अंतर कम कर दिया है। दूसरे डोज का गैप दो बार बढ़ाया गया, लेकिन इस बार यह गैप घटाया गया है। ये सिर्फ उनके लिए है, जो विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। नई गाइडलाइन के बाद अब कुछ श्रेणियों के लिए 84 दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब 28 दिन के बाद भी कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाया जा सकता है। हालांकि, कोवैक्सीन के लिए 2 डोज के बीच का अंतर अभी भी 28 दिन ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोविशील्ड के दोनों डोज के गैप में तीसरी बार बदलाव किया गया है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन में पहले 28 से 42 दिन तका अंतर था. फिर 22 मार्च को यह गैप बढ़ाकर 6-8 हफ्ते कर दिया गया। इसके बाद 13 मई को यह अंतर 12-16 हफ्ते कर दिया गया।

  • Related Posts

    इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी

    इंदौर | संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में आज 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू…

    इंदौर में दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, भक्तों में बंटेंगे 11 हजार स्वर्ण कलश

    विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल इंदौर में 2025विशाल भंडारा 12 ज्योतिर्लिंग भव्य यज्ञशालाइंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि पंडाल 2025इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव कृष्णागिरी पीठाधीश्वर पूज्यपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    सेक्स के लिए बाहर क्यूं मुंह मारते है पुरुष ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    गर्भनिरोधक गोलियों के बिना भी कैसे बचें अनचाही प्रेग्नेंसी से ?

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    कुछ ही मिनटों में योनि कैसे टाइट करें !

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट

    दिनभर ब्रा पहने रहने के ये साइड-इफेक्ट